Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

किसानों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा। सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

जिला अध्यक्ष कलू प्रधान ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को तत्काल ठीक कराने सहित किसानों से जुड़े स्थानीय मुद्दे शामिल हैं।

प्रदेश प्रभारी युवा मिराज मलिक ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा लगातार प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा है। इसके बावजूद अनेक समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण अब किसान बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी आवाज उठाएंगे।

16 अक्टूबर को सैकड़ों ट्रैक्टरों एवं बड़ी संख्या में किसान मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट का घेराव कर अपनी मांगों को मजबूती से प्रशासन के समक्ष रखेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर शौसिह प्रधान, बबलू जटौली, विनोद जटौली, नीरज राठी, जितेंद्र त्यागी, कुश चौ, पवन कौल, अमित छबडिया, राजकुमार नागर, फरमान चौ, निर्दोष त्यागी, अशोक राठी, मुसतकिम, सुरेन्द्र चौहान, हिवाल कम्बोज, मनजीत धाम, कपिल पूनिया, अभिलाष हुड्डा, बिट्टू भाटी, सचीन, गुलशन, संदीप सिंगल, दिनेश तिगरी, विशु मलिक, लवी मलिक, कार्मेंद्र भाटी, गोलू दहिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here