Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड: बोर्ड ने तरजीही आवंटन के जरिए 409 करोड़ रुपए जुटाने को मंजूरी दी

 

              


 

 

नित्य संदेश ब्यूरो


बेंगलुरु, अक्टूबर, 2026: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (बीएसई: 542904, एनएसई: UJJIVANSFB) ने सितंबर 2026 में समाप्त दूसरी तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की।

 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दूसरी तिमाही का प्रदर्शन (वित्त वर्ष 2026-27)

 

जमा

 

·         बैंक की कुल जमा 29.2 प्रतिशत सालाना और 5.2 प्रतिशत तिमाही आधार पर बढ़कर 50,643 करोड़ रुपए हो गई। इसके साथ ही बैंक ने 50,000 करोड़ रुपए की जमा का आँकड़ा पार कर लिया।

·         चालू खाता और बचत खाता (कासा) जमा 22.2 प्रतिशत बढ़कर 13,176 करोड़ रुपए पहुँच गई। कुल जमा में कासा की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत रही।

·         वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में फंडिंग लागत 6.9 प्रतिशत रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 0.4 प्रतिशत कम है।

·         तिमाही के दौरान बैंक ने ग्राहकों के लिए एएसबीए सुविधा शुरू की।

 

ऋण कारोबार

 

·         बैंक की कुल ग्रॉस लोन बुक 32.1 प्रतिशत सालाना और 6.5 प्रतिशत तिमाही आधार पर बढ़कर 45,699 करोड़ रुपए हो गई।

·         तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 10,495 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि से 32.3 प्रतिशत अधिक है।

·         सुरक्षित ऋण पोर्टफोलियो 47 प्रतिशत बढ़कर 23,803 करोड़ रुपए हो गया। कुल ऋण पोर्टफोलियो में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 52.1 प्रतिशत पहुँच गई।

·         किफायती आवास ऋण का पोर्टफोलियो 31.4 प्रतिशत बढ़कर 10,056 करोड़ रुपए हो गया। इसके साथ ही इस श्रेणी में बैंक ने 10,000 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार कर लिया।

 

वसूली और परिसंपत्ति

 

·         सितंबर 2026 में जोखिमग्रस्त ऋण पोर्टफोलियो (पोर्टफोलियो एट रिस्क) 3.57 प्रतिशत रहा, जबकि सितंबर 2025 में यह 4.44 प्रतिशत था। इसमें सालाना आधार पर 88 आधार अंकों का सुधार हुआ।

·         सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (जीएनपीए) घटकर 2.10 प्रतिशत और शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (एनएनपीए) घटकर 0.31 प्रतिशत रह गईं। पिछले साल की समान अवधि में ये क्रमशः 2.45 प्रतिशत और 0.67 प्रतिशत थीं।

·         प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 85 प्रतिशत हो गया।

·         वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में समूह और व्यक्तिगत ऋणों की एक्स-बकेट वसूली दक्षता सुधरकर 99.71 प्रतिशत रही।

 

वित्तीय प्रदर्शन

 

·         बैंक का शुद्ध लाभ (पीएटी) सालाना आधार पर 199.9 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 15.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 365 करोड़ रुपए हो गया।

·         शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 35 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सबसे उच्च तिमाही स्तर 1,244 करोड़ रुपए पर पहुँच गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 8.4 प्रतिशत रहा, जो सालाना आधार पर 55 आधार अंक अधिक है।

·         लागत-आय अनुपात सुधरकर 62 प्रतिशत रहा। इसमें सालाना आधार पर 4.9 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 0.5 प्रतिशत का सुधार हुआ।

·         परिसंपत्तियों पर रिटर्न (आरओए) 2.4 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 1.4 प्रतिशत अधिक है। इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) 19.7 प्रतिशत रहा, जिसमें सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

 

पूँजी और नकदी की स्थिति

 

·         बैंक का पूँजी पर्याप्तता अनुपात 20.69 प्रतिशत रहा।

·         वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में औसत दैनिक तरलता कवरेज अनुपात (एलसीआर) 131 प्रतिशत रहा, जो बैंक की मजबूत नकदी स्थिति को दर्शाता है।

 

पूँजी जुटाने और अन्य प्रमुख घटनाक्रम

 

·         बैंक के बोर्ड ने तरजीही आवंटन के माध्यम से 409 करोड़ रुपए की पूँजी जुटाने को मंजूरी दी है। यह प्रक्रिया शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

·         इसके अलावा, बैंक को डायरेक्ट असाइनमेंट के तहत 500 करोड़ रुपए की पहली किस्त प्राप्त हुई है।

 

 

 

* Without adjusting Securitization of ₹ 130 Crore / ₹ 134 Crore / ₹ 174 Crore as on Sep 2026 / Jun 2026 / Sep 2025

# Floating provision of ~₹181 Cr continues to be on books. Of this ₹30 Cr is earmarked toward Tier II capital, ₹130 Cr is earmarked for PCR calculation and ~₹21 Cr is earmarked for Other Provisions


 


उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की पूर्णकालिक निदेशक एवं अंतरिम सीईओ कैरल फुर्तादो ने कहा, “विकास की गति बनाए रखने के लिए बोर्ड ने शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन तरजीही निर्गम के जरिए 409 करोड़ रुपए की पूँजी जुटाने को मंजूरी दी है। इस निर्गम में इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन, बजाज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस निवेश करेंगे। चूँकि, यह पूँजी जुटाने की प्रक्रिया मौजूदा प्रति शेयर बुक वैल्यू (बीवीपीएस) से अधिक कीमत पर की जा रही है, इसलिए सितंबर 2026 तक प्रति शेयर बुक वैल्यू में करीब 0.8 रुपए की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, बैंक ने अक्टूबर में प्रतिभूतिकरण पूल में 500 करोड़ रुपए की वृद्धि कर अपने फंडिंग मिश्रण को भी बेहतर बनाया है।

 

स्वास्थ्य कारणों से समय से पहले सेवानिवृत्ति श्री संजीव नौटियाल के अनुरोध को स्वीकार किया गया है। प्रबंध निदेशक (एमडी) पद के उम्मीदवार का नाम नियामक के समक्ष समय पर प्रस्तुत करने के लिए नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति (एनआरसी) सक्रिय रूप से काम कर रही है।

 

बैंक ने तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 365 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (पीएटी) दर्ज किया। इस दौरान परिसंपत्तियों पर रिटर्न (आरओए) 2.4 प्रतिशत और इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) 19.7 प्रतिशत रहा। इस प्रदर्शन को मजबूत ऋण विस्तार, जमा आधार में वृद्धि, सुरक्षित परिसंपत्तियों की बढ़ती हिस्सेदारी और सभी स्तरों पर वित्तीय अनुशासन से समर्थन मिला। बैंक 2.0 प्रतिशत आरओए के अपने लक्ष्य के ऊपरी स्तर को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बैंक वितरण नेटवर्क, प्रौद्योगिकी और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में निवेश जारी रखेगा।

 

प्रमुख परिचालन प्रदर्शन की बात करें, तो कुल जमा सालाना आधार पर 29.2 प्रतिशत बढ़कर 50,643 करोड़ रुपए हो गई। इसके साथ ही बैंक ने 50,000 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार कर लिया। कुल जमा में चालू खाता और बचत खाता (कासा) जमा की हिस्सेदारी 26.0 प्रतिशत रही। जमा पर ब्याज दरों में बदलाव के चलते बैंक ने अपनी फंडिंग लागत 6.9 प्रतिशत पर बनाए रखी, हालाँकि आने वाले समय में इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी की आशंका है। तिमाही के दौरान उज्जीवन ने ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार करने के लिए एएसबीए (एएसबीए) सुविधा भी शुरू की।

 

बैंक की कुल सकल ऋण बुक सालाना आधार पर 32.1 प्रतिशत बढ़कर 45,699 करोड़ रुपए हो गई। इसमें सुरक्षित ऋणों की हिस्सेदारी बढ़कर 52.1 प्रतिशत पहुँच गई। माइक्रो बैंकिंग परिसंपत्तियाँ 22,037 करोड़ रुपए रहीं। तिमाही के दौरान एक्स-बकेट कलेक्शन एफिशिएंसी मजबूत बनी रही और 99.71 प्रतिशत दर्ज की गई। बैंक ने तिमाही में करीब 2 लाख नए ग्राहक जोड़े, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक हैं।

 

सुरक्षित ऋण कारोबार में सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। किफायती आवास ऋण का पोर्टफोलियो बढ़कर 10,056 करोड़ रुपए हो गया, जबकि माइक्रो मॉर्गेज में 85.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह आँकड़ा 2,031 करोड़ रुपए पहुँच गया। एमएसएमई ऋण 51.3 प्रतिशत बढ़कर 3,871 करोड़ रुपए और गोल्ड लोन 209.8 प्रतिशत बढ़कर 1,275 करोड़ रुपए हो गया। कृषि बैंकिंग कारोबार में 79.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ऋण पोर्टफोलियो 914 करोड़ रुपए रहा, जबकि दोपहिया वाहन ऋण 64.8 प्रतिशत बढ़कर 1,081 करोड़ रुपए पहुँच गया। परिसंपत्ति गुणवत्ता स्थिर रही। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (जीएनपीए) 2.1 प्रतिशत और शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (एनएनपीए) 0.3 प्रतिशत रहीं। तिमाही के दौरान प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 85 प्रतिशत रहा।

 

हमने सितंबर 2026 में पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता आर. माधवन को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाते हुए एक विशेष ब्रांड अभियान शुरू किया। आज उज्जीवन अपने कारोबार के आकार, पहुँच और वित्तीय सेवाओं की विविधता के लिहाज से काफी विकसित हो चुका है। अभियान की टैगलाइन ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ (हमारे लिए कुछ भी छोटा नहीं) उज्जीवन की महत्वाकांक्षाओं, पहुँच और वित्तीय समाधानों की व्यापकता को दर्शाती है। यह अभियान टेलीविजन, प्रिंट और डिजिटल माध्यमों पर चलाया जाएगा और इसके करीब 35 करोड़ दर्शकों तक पहुँचने की उम्मीद है। भविष्य में विकास को गति देने के लिए बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करते हुए 104 नई शाखाएँ खोलीं और 1,335 कर्मचारियों की नियुक्ति कर संगठन की क्षमता को मजबूत किया।”


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here