नित्य संदेश, इंदौर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कालानी नगर सेवाकेंद्र द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कालानी नगर सब्जी मंडी मेन रोड़ पर चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें माताजी के नौ रूपों की चैतन्य और अप्रतिम झांकी सजाई गई।
राजयोग की सिद्धि से तन और मन की एकाग्रता की प्रतिरूप यह झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
झांकी का शुभारंभ बी एस एफ इंदौर के पूर्व आई जी अशोक कुमार यादव, भाजपा इंदौर प्रोटोकॉल प्रभारी घनश्याम काकाणी, उद्योगपति अशोक पांडे, भाईजी हॉस्पिटल डायरेक्टर अरुण जैन, समाजसेवी दिनेश शुक्ला, कालानी नगर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी एवं वेंकटेश नगर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुजाता दीदी ने दीप प्रज्जवलन करके किया।
हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने लाइट एवं साउंड से समायोजित इस सुंदर झांकी के दर्शन किए। झांकी के साथ ही आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु लाभान्वित हुए।



No comments:
Post a Comment