Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 14, 2026

फेस 6.0 के तहत गांव मौडकला में चौपाल का आयोजन

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव मौडकला में बुधवार को शारदीय नवरात्र के चौथे दिन 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0' के तहत बहसूमा थाना से एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक राखी विमल के नेतृत्व में एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एंटी रोमियो/मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक राखी विमल ने टीम के साथ  महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके कानूनी अधिकारों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से किसी भी संकट की स्थिति में बेझिझक पुलिस की मदद लेने की अपील की गई।चौपाल के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक राखी विमल ने महिलाओं और बालिकाओं को कई महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबरों से अवगत कराया। इनमें वूमेन पावर लाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), पुलिस हेल्पलाइन (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) तथा स्वास्थ्य सेवा (102 व 108) शामिल हैं। 


उपनिरीक्षक राखी विमल ने स्पष्ट किया कि इन नंबरों पर कॉल करने से उन्हें त्वरित सहायता प्राप्त होगी। इसके साथ ही, डिजिटल युग में बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिलाओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के जरूरी उपाय भी समझाएं गए। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी या बैंक डिटेल्स साझा न करने की सलाह दी गई है।इस दौरान मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक राखी विमल, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक संदीप राजपूत, महिला कांस्टेबल पूनम, पिंकी,मेघा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here