Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 14, 2026

सरयू स्ट्राइकर्स ने जीती स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप ​



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हापुड़ स्थित जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल के आई.टी.आई. मैदान पर आयोजित स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला सरयू स्ट्राइकर्स की टीम ने जीत लिया है।


​अंतिम मुकाबले में वेस्ट यू.पी. हस्तिनापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 18.5 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में चिराग ने 39, विराट ने 37, मयंक ने 35 और विवेक ने 34 रनों का योगदान दिया। सरयू स्ट्राइकर्स की ओर से नकुल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि कबीर सिंह, कार्तिक और अली को 2-2 विकेट मिले। ​172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरयू स्ट्राइकर्स की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। टीम के लिए देव शर्मा ने 42, राघव ने 36 और अभिनव ने 38 रनों की शानदार पारियां खेलीं। वेस्ट यू.पी. हस्तिनापुर की ओर से अरिश ने 3, विराट ने 2 तथा विवेक, अभय और शिवा ने 1-1 विकेट झटका।


​समापन एवं पुरस्कार वितरण:

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एवं सचिव (जिला ओलंपिक संघ) द्वारा चारों प्रतिभागी टीमों को प्रमाण पत्र तथा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। ​इस अवसर पर स्पोर्ट्स फॉर स्पोर्ट्स फेडरेशन के चेयरमैन ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चारों टीमों में से एक सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया जाएगा, जो उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 'ऑल इंडिया स्पोर्ट्स फॉर स्कूल्स' टूर्नामेंट में भाग लेगी।

​अतहर अली ने बताया कि इस पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने में विवेक शेखर, कनिष्क जैन, विवित सरीन, वीरेंद्र कौशिक, एडवोकेट सुभाष राजपूत और एडवोकेट नरेंद्र चौहान का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here