Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 14, 2026

डीआईजी ने की अपराध समीक्षा, त्योहारों पर सुरक्षा के दिए निर्देश

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बुधवार को रेंज कार्यालय पर मेरठ के एसपी सिटी, एसपी क्राइम, एसपी ट्रैफिक और नगर सर्किल के सीओ के साथ लूट, स्नैचिंग सहित अन्य अपराधों की समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी सिटी विनायक गोपाल, एसपी क्राइम अवनीश कुमार और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।


डीआईजी ने दिए निर्देश -

  • लूट, स्नैचिंग और चोरी के अनावरण में तेजी लाई जाए, लूटे गए फोन और मोबाइलों की सूची बनाकर कार्रवाई हो।
  • अपराधियों की पहचान और आवागमन के लिए ANPR कैमरों का अधिकाधिक प्रयोग हो।
  • जेल से छूटे अपराधियों पर बीट कांस्टेबल निगरानी रखें, यक्ष (YAKSH) और बीट प्रहरी ऐप पर फोटो-सूचना अनिवार्य रूप से अपलोड हो।
  • चोरी हुए मोबाइलों के IMEI रन कराए जाएं, डायल-112 के लूट/स्नैचिंग इवेंट की रोजाना समीक्षा हो।
  • पुराने गैंगों का सत्यापन और रिपीट ऑफेंडर्स की निगरानी की जाए।
  • अधीनस्थों के साथ प्रतिदिन क्राइम पर एक घंटे समीक्षा और फॉलोअप हो।


त्योहारों को लेकर डीआईजी ने कहा कि रामनवमी, दशहरा, धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर 24x7 पुलिस ड्यूटी सुनिश्चित हो और एसपी ट्रैफिक विस्तृत ड्यूटी चार्ट तैयार करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here