Breaking

Your Ads Here

Friday, October 16, 2026

मिशन शक्ति फेज-6.0: परीक्षितगढ़ में सामाजिक सहयोग करने वाले दंपति सम्मानित



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।


एसएसपी के निर्देशन और एसपी ग्रामीण व सीओ सदर देहात के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी व मिशन शक्ति केंद्र/एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को सशक्त बनाने, टूटते परिवारों को जोड़ने और बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने वाले दंपतियों को चिन्हित कर सम्मानित किया। इस क्रम में सामाजिक कार्यों में सहयोग देने वाले जितेंद्र चौधरी-श्रीमति राजेश चौधरी तथा विष्णु अवतार रुहेला-पूनम रुहेला को थाना प्रभारी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here