नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन अभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ कनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेहा सिंघल, कृतिका सिंघल, डॉ. रेखा तिवारी, रेखा सेठ, रुचि बलूनी, नेहा शर्मा दीक्षित, मंजू त्रिपाठी और छाया जैन मौजूद रहीं। प्राचार्या किरण प्रदीप ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने शबरी की प्रतीक्षा, गोदान, युवाओं की हुंकार, द पावर विद इन और शक्ति रूपा विषयों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागी छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अभिव्यक्ति विचारों को प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक हैं। कार्यक्रम का आयोजन विनीता गुप्ता और राखी त्यागी ने किया, संचालन शुभा मालवीय और सिद्धि गुप्ता ने किया।

No comments:
Post a Comment