Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 3, 2026

शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बच्चों ने दिखाई कृष्ण-सुदामा की मित्रता

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भक्ति और उल्लास से भरे मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता का सुंदर वर्णन किया और विभिन्न झांकियों व नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को जीवंत किया। समारोह में अवशि, लव, लविश, एंजेल आर्या, विश्रुत कौशिक, वैष्णवी, हिमानी, शीनू, रूही, आरुषि, लावण्या, परि, आरव, तृषा, माही, अविष्का आदि बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन मोनू तोमर और संजीव त्यागी ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को जन्माष्टमी का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में यह पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।


प्रधानाचार्या वीना चौधरी ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना सिंह, रेणु धामा, साक्षी, आरती बंसल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विजय धामा, शरनिमा, तनु, वंशिका, आयुषी, कृषिका, रेखा सैनी, रीना, आशा, लविश सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here