नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास और तत्काल सोचने की क्षमता विकसित करना था।
प्रतियोगिता का संयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष सुधा रानी सिंह ने किया। छात्राओं ने सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप, पर्यावरण संरक्षण, बेरोजगारी, साहित्य समाज का दर्पण, शिक्षा में खेलों का महत्व, मोबाइल की लत, जल संकट, महिला सुरक्षा, परिवार का महत्व, किताबें, डर और खुश रहने के तरीके जैसे विषयों पर विचार रखे।प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की गुनगुन सैनी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की महक ने द्वितीय, सिमरन ने तृतीय और चांदनी व शिवानी ने संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अंजू सिंह ने छात्राओं के साहस और त्वरित प्रतिक्रिया कौशल की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से आत्मविश्वास और संवाद क्षमता बढ़ती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment