नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा। मेटलाईफ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया ने इंडियाज बेस्ट वर्कप्लेसेज फॉर वीमेन 2026 के लिए चुना है। इस सम्मान से कार्यस्थल पर विश्वास, समावेशन, निरंतर लर्निंग और लोगों पर केंद्रित रहने की संस्कृति के प्रति एमजीसीसी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। एमजीसीसी में महिलाएं इस संस्कृति का हिस्सा हैं। वो व्यापक दृष्टिकोण, विशेषज्ञता और लीडरशिप प्रदान करती हैं, जिससे हम प्रगति की ओर बढ़ते हैं। साथ ही, वो हमारी सामूहिक संस्कृति का निर्माण करती हैं।
आशीष के. श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर, एमजीसीसी ने कहा,
‘‘हम ऐसे कार्यस्थल
का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो महिलाओं को आगे बढ़ने के पूरे अवसर दे,
जो हमें सुनने,
उनसे सीखने और
विकास करने में समर्थ बनाए। एमजीसीसी में महिलाओं के पास डोमेन की गहरी नॉलेज है।
उनका दृष्टिकोण काफी व्यापक है और वो एक मजबूत लीडरशिप प्रदान करती हैं,
जिससे हमारा
संगठन लगातार मजबूत होता है। यह सम्मान हमारी संस्कृति को प्रमाणित करता है,
जो हम मिलकर बना
रहे हैं। इससे एक ऐसा माहौल बनाने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है,
जिसमें हमारे
लोगों को आगे बढ़ने के अवसर व सपोर्ट मिलें, वो नेतृत्व कर सकें और महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकें।’’
ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया के सीईओ,
बलबीर सिंह ने
कहा, ‘‘महिलाएं भारत में कार्यबल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
कार्यबल में उनकी हिस्सेदारी लगभग एक चौथाई है। हमारी रिसर्च के मुताबिक 28 प्रतिशत महिलाएं व्यक्तिगत भूमिकाओं में काम करती हैं,
लेकिन मिडिल
मैनेजमेंट के स्तर पर उनकी संख्या घटकर केवल 17 प्रतिशत रह जाती है। इसलिए उनके करियर के लिए निरंतरता,
स्पॉन्सरशिप और
सपोर्ट सिस्टम की जरूरत है। आज के लीडर्स के पास महिलाओं के करियर को स्थायित्व
प्रदान करने तथा करियर और जीवन के महत्वपूर्ण बदलावों के साथ भी अपने करियर को
जारी रखने में मदद करने का अवसर है। संगठनों को उनकी काबिलियत का उपयोग करने के
लिए करियर के रास्तों, कार्यस्थल की संस्कृति और लीडरशिप के तौरतरीकों को फिर से
तैयार करने की जरूरत है, ताकि उनके करियर को बढ़ावा मिले,
खासकर उस समय जब काम
और निजी जीवन की जिम्मेदारियाँ एक साथ आती हैं। मैं इंडियाज बेस्ट वर्कप्लेसेज फॉर
वीमेन 2026 को बधाई देता हूँ, जिन्होंने बेंचमार्क स्थापित करके ऐसा माहौल तैयार किया,
जो महिलाओं को
आगे बढ़ने, लीडर बनने और भविष्य को बदलने में समर्थ बनाता है।’’
वर्कप्लेस की संस्कृति का आकलन करने वाली ग्लोबल संस्था, ग्रेट प्लेस टू वर्क तीन दशकों से अधिक समय से विभिन्न संगठनों में कर्मचारियों के अनुभव और उन पर केंद्रित तरीकों का अध्ययन कर रही है। हर साल 150 से अधिक देशों के 100 मिलियन से अधिक कर्मचारी मूल्यांकन, बेंचमार्किंग और कार्ययोजना के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क में हिस्सा लेते हैं, ताकि उनके कार्यस्थल की संस्कृति में सुधार हो सके। भारत में इस साल कठोर मूल्यांकन के आधार पर 200 संगठनों को इंडियाज बेस्ट वर्कप्लेसेज फॉर वीमेन 2026 के लिए चुना गया है। अन्य मानकों के अलावा, ये संगठन अपने कर्मचारियों के लिए बनाई गई नीतियों, विश्वास की संस्कृति के विकास और उनके फीडबैक पर तुरंत कार्रवाई करने के मामले में सबसे बेहतर हैं। इंडियाज बेस्ट प्लेसेज फॉर वीमेन 2026 की पूरी सूची व रिपोर्ट यहाँ पर उपलब्ध है।

No comments:
Post a Comment