Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 14, 2026

रोटरी क्लब व मेरठ बार एसोसिएशन के संयुक्त शिविर में 102 रक्तवीरों ने किया रक्तदान "



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ एवं मेरठ बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज कचहरी परिसर स्थित पंडित नानक चंद सभागार में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सेवा और सामाजिक सरोकार के इस महायज्ञ में अधिवक्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 102 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।


शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी विनायक भोंसले, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड. अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री एड. परवेज आलम ने संयुक्त रूप से किया।जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि रक्तदान अत्यंत पुनीत मानवीय अनुष्ठान है और रोटरी क्लब के सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। क्लब अध्यक्ष रो. एड. संजय शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है। रक्तदान के साथ-साथ क्लब बेटियों की शिक्षा संवारने में भी निरंतर जुटा है ताकि बेटियां सशक्त बन सकें। सचिव रो. सीए मनोज के. सिंघल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।


शिविर में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की मेडिकल टीम की व्यवस्था एवं संयोजन डॉ. अनामिका शर्मा द्वारा सुनिश्चित किया गया, जिनके कुशल प्रबंधन से रक्त संग्रहण सुचारु रूप से संपन्न हुआ। आयोजन में रो. संजय मित्तल, रो. सी.पी. रस्तोगी, रो. राकेश रस्तोगी, रो. आलोक शर्मा, रो. विशाल शर्मा, रो. अखिल कुमार, रो. पंकज कंसल, रो. सुनील त्यागी, रो. आकाश जैन, रो. राजिंदर सिंह, रो. रवि एस. चंद्रन, रो. शशि शर्मा, रो. प्रियंका सिंघल, रो. बसंती एस. रविचंद्रन, रो. राजीव शर्मा सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here