Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 14, 2026

मेडिकल कॉलेज ने लगाया रक्तदान शिविर, 102 यूनिट रक्तदान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्तकेंद्र, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन मेरठ बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में पंडित नानक चंद सभागार में किया गया। रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट संजय शर्मा, सेक्रेटरी मनोज सिंघल, अनुज कुमार शर्मा, परवेज आलम और मोंटू चिकारा की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।


शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मेरठ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में मेरठ बार एसोसिएशन और रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने रक्तदान किया। महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभारी अधिकारी रक्तकेंद्र डॉ. प्रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 102 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डेंटल विभाग डॉ. अनामिका, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सिद्धार्थ गर्ग और समस्त रक्तकेंद्र व रोटरी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here