Breaking

Your Ads Here

Monday, September 14, 2026

हसनपुर कदीम में ब्राह्मण समाज ने PDA प्रत्याशी शाहिद मंजूर को दिया समर्थन


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हसनपुर कदीम में ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जयचंद शर्मा के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें कठौर विधानसभा क्षेत्र के समस्त सम्मानित ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित हुए।

बैठक में सभी की सर्वसम्मति से मौके पर ही पीडीए प्रत्याशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मौजूदा विधायक सपा नेता शाहिद मंजूर को बुलाकर अपना पूर्ण समर्थन दिया गया।

इस दौरान सर्वसम्मति से दो बड़े संकल्प लिए गए -
1. ग्राम जेई में आगामी 20 सितंबर को होने वाली पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उसे सफल बनाना।

2. 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए प्रत्याशी, मौजूदा विधायक शाहिद मंजूर को भारी मतों से विजयी बनाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाना।

बैठक का संचालन सपा नेता मोंटू शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, अमरपुर के डी शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति धर्मेन्द्र शर्मा माछरा, प्रमोद शर्मा, रिंकू प्रधान, करण शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here