Breaking

Your Ads Here

Monday, September 14, 2026

11 साल से नहीं बंटे BSUP योजना के आवास, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता काजी शादाब की पहल पर हरकत में आया नगर निगम

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गरीबों के लिए 2015 में बने बीएसयूपी आवासीय योजना के लगभग 1500 आवास 11 साल बाद भी लाभार्थियों को आवंटित नहीं हो सके हैं। आवास जर्जर हो रहे हैं और चयनित पात्र लाभार्थी पिछले साढ़े चार साल से आवंटन का इंतजार कर रहे हैं।

इस मामले को भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने प्रमुखता से उठाया। काजी शादाब ने नगर विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन को 16.07.2026 को पत्रांक 691/26 के माध्यम से अवगत कराया था कि डूडा, मेरठ द्वारा गरीबों के लिए बीएसयूपी योजना के अंतर्गत दायमपुर, डाबका तथा मेरठ शहर के अन्य स्थानों पर लगभग 1500 आवासों का निर्माण 2015 में कराया गया था। इनमें से दायमपुर और डाबका में 576 आवास बने हुए 11 वर्ष हो चुके हैं। इनमें से मात्र 80 आवासों का ही आवंटन हो सका है, शेष आवास खाली पड़े हैं।

पत्र में उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन हुए भी लगभग साढ़े चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आवास आवंटित न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। समय रहते आवंटन न होने से आवास जर्जर होते जा रहे हैं। गरीबों को आवास मिलने से प्रधानमंत्री जी का सबको आवास देने का सपना भी साकार होगा।

काजी शादाब ने यह भी अवगत कराया कि उन्होंने पूर्व में 08.12.2020 को तत्कालीन निदेशक, सूडा को पत्र दिया था, जिसके आधार पर 21.12.2020 को जिलाधिकारी को भी पत्र जारी किया गया था, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी आवंटन नहीं हुआ।

काजी शादाब की पहल पर नगर आयुक्त ने दिये निर्देश
काजी शादाब के पत्र पर संज्ञान लेते हुए मंत्री, नगर विकास विभाग द्वारा 13.08.2026 को शासकीय पत्र जारी किया गया। उसी के क्रम में कार्यालय नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ द्वारा पत्रांक 1137 / आणलि0-न0आ0 / 2026, दिनांक 12 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है।

नगर आयुक्त (सौरभ गंगवार) ने अपर नगर आयुक्त / परियोजना अधिकारी (डूडा), मेरठ को निर्देशित किया है कि संलग्न पत्र का संज्ञान लेकर तत्काल उक्त योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के मध्य नियमानुसार आवास आवंटन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराएं। इस आदेश के बाद सैकड़ों बेघर गरीब परिवारों को छत मिलने की उम्मीद जगी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here