Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 22, 2026

ललियाना के चार शातिर जिला बदर, चार महीने नहीं कर सकेंगे प्रवेश


गुलाम नबी 
नित्य संदेश, किठौर। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

शनिवार को ग्राम ललियाना के चार शातिर अपराधियों पर जिलाबदर की कार्यवाही की है। इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि जिला बदर किए चार अपराधियों में तस्वीर उर्फ दिवान पुत्र अय्यूब और , उजैर पुत्र रियाज़ को पकड़कर गांव में मुनादी के बाद जिले की सीमा से बाहर का रास्ता दिखाया। जबकि दानिश पुत्र तनवीर , शाह आलम पुत्र खिलाफत अभी हत्थे नहीं चढ़ पाए है। इनको भी शीघ्र ही जिले से बाहर किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here