रवि गौतम
नित्य संदेश, फलावदा। ग्राम गड़ीना स्थित प्रसिद्ध बाबा मोहन राम मंदिर पर भादो मास की दोज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु मंजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सबसे पहले गुरु मंजीत सिंह ने बाबा मोहन राम की पूजा-अर्चना की और उसके बाद विशाल जागरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
सेवा में जुटे भक्तों ने पवित्र धूने के चारों ओर परिक्रमा कर मन्नतें मांगी। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम गड़ीना सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विशाल जागरण में प्रसिद्ध गायक नीरज भाटी नोएडा, दीपक भंडारी, अजीत, आशीष, पप्पू, चंदवीर ने बाबा मोहन राम के एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। भजनों के दौरान बाबा मोहन राम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गुरु मंजीत सिंह ने कहा कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी बड़ा माना गया है। गुरु शिक्षा के साथ-साथ जीवन को सही मार्गदर्शन दिखाता है। इसीलिए गुरु पूर्णिमा को सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। सभी को गुरु का सम्मान करना चाहिए, तभी जीवन सफल हो सकता है।
इस मौके पर आशु शर्मा, सोनू, महेंद्र सिंह, आशीष कुमार, विजेंद्र भाटी, नरेश गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार जयवीर त्यागी, वीरेंद्र उर्फ बिन्नी शर्मा, जोगिंदर, हिमांशु, राजवीर, दौलत राम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment