Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

ऋषभ एकेडमी स्कूल ने जीटीबी को हराया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 अक्तूबर से किया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग में एक वार्मअप मैच खेला गया। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने जीत प्राप्त की।


ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। इसमें मुआज ने 41, अनस ने 40, आयुश ने 31, मीत ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वंश ने 4, रियांश ने 3, विराट ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम 151 रन ही बना सकी। टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम की ओर से अलकैफ ने 40, प्रिंस ने 39, अब्दुल रहमान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आरुष ने 4, याहया और विनायक ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को भी एक वार्मअप मैच खेला जाएगा।


चयनकर्ताओं का किया सम्मान

स्पॉर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भी एकेडमी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिकेट कोच अतहर अली ने चयनकर्ता अहमद उल्ला और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पंकज सिंह को सम्मानित किया। इनके द्वारा स्कूल फेडरेशन टूर्नांमेंट में टीम का चयन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here