Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

एमआईटी ने ग्राम पाँचली खुर्द में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी की ओर से उन्नत भारत अभियान के तहत ग्राम पाँचली खुर्द में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।


इस दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंधविश्वास, झाड़-फूंक और ढोंगी बाबाओं से दूर रहने तथा बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने का संदेश दिया। छात्रों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और समय पर उपचार कराने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जागरूकता की इस पहल की सराहना की। शिविर के आयोजन में सालिम अंसारी, नवनीत, संजीव कुमार एवं पलक शर्मा का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here