Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का किया निरीक्षण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व एसएसपी  बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। 

जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से वार्ता करते हुए उनसे खान-पान, दवाई, खेलकूद, पेशी, पैरवी हेतु वकील, स्वास्थ्य आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here