Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

सुभारती के दो एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए चयन

 


नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के दो प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट्स कैडेट आदित्य कुमार यादव एवं कैडेट अक्षय कुमार का प्रतिष्ठित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (AITSC) 2026, नई दिल्ली के लिए चयन हुआ है। दोनों कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 


विश्वविद्यालय की एनसीसी यूनिट के  दो कैडेट्स का एक साथ ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए चयन होना उल्लेखनीय उपलब्धि है। कठिन चयन एवं स्क्रीनिंग प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों कैडेट्स ने यह मुकाम हासिल किया। उनके अनुशासन, शारीरिक दक्षता, दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित शिविर तक पहुंचाया है। दोनों कैडेट्स की सफलता सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के उन प्रयासों को भी रेखांकित करती है, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ खेल, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है। एनसीसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 



इस उपलब्धि के पीछे विश्वविद्यालय प्रशासन, शारीरिक शिक्षा विभाग, एनसीसी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों तथा 70 यूपी बटालियन एनसीसी के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सुभारती विश्वविद्यालय परिवार ने कैडेट आदित्य कुमार यादव एवं कैडेट अक्षय कुमार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 


कैडेट आदित्य कुमार यादव ने कहा कि ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए चयन होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। सुभारती विश्वविद्यालय में हमें पढ़ाई के साथ शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करने का बेहतर वातावरण मिलता है। एनसीसी के नियमित प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने मुझे कठिन चयन प्रक्रिया के लिए तैयार किया। यहां हमें केवल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार नहीं किया जाता, बल्कि जिम्मेदारी, टीम भावना और राष्ट्र सेवा की भावना भी सिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि वे अपने साथी एनसीसी कैडेट्स से भी निरंतर अभ्यास और अनुशासन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हैं। सुभारती विश्वविद्यालय में प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंप में वह सुभारती विश्वविद्यालय, 70 यूपी बटालियन एनसीसी और उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

 



वही कैडेट अक्षय कुमार ने कहा कि ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए चयन उनके जीवन की यादगार उपलब्धियों में से एक है। सुभारती विश्वविद्यालय की एनसीसी यूनिट ने उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की सीख मिली, जिसका लाभ चयन प्रक्रिया में मिला।उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने साथी कैडेट्स का आह्वान किया कि वे एनसीसी को केवल एक गतिविधि के रूप में न लें, बल्कि इसके माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और आत्मविश्वास को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर उनके लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाने का प्रयास करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here