Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

एमआईईटी में एडब्ल्यूएस कैंपस एक्सपीरियंस, 500 से अधिक छात्रों ने सीखी क्लाउड तकनीक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एमआईईटी में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग और कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एडब्ल्यूएस कैंपस एक्सपीरियंस-‘एडब्ल्यूएस बिल्डर सेंटर’ का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग, एडब्ल्यूएस तकनीक, उभरती प्रौद्योगिकियों और करियर की संभावनाओं की जानकारी दी।



कार्यक्रम में एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, कैंपस डायरेक्टर प्रो. डॉ. एसके सिंह, डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. संजीव सिंह, सीएसई एवं आईटी के एसोसिएट डीन प्रो. डॉ. प्रदीप पंत, सीएसई-एलाइड ब्रांचेज के एसोसिएट डीन प्रो. डॉ. गौरव गोयल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। सहायक प्रोफेसर जगबीर सिंह व प्रिया कुमारी ने समन्वय किया, जबकि सीएसआई क्लब अध्यक्ष अरहम खान और उनकी टीम ने आयोजन में सहयोग दिया। एडब्ल्यूएस प्रमाणित फैकल्टी प्रेरणा चौधरी, हेमंत बर्नवाल और राहुल कुमार ने छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग, एडब्ल्यूएस तकनीक, उभरती तकनीकों, प्रमाणपत्रों और करियर अवसरों से अवगत कराया।



छात्रों ने तकनीकी सत्रों में सक्रिय भागीदारी की। विशेषज्ञों ने उन्हें तकनीक के व्यावहारिक उपयोग और वास्तविक समस्याओं के समाधान में इसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया। छात्र प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों विक्रम बालोदी, भाव्या राज राठी, दीपांशु, प्रियांश वर्मा, लोवेश सेमवाल, अंकित जैन, उत्कर्ष रुहेला, अथर्व राय, अनुराधा झा, आरती सिंह और अविका ने आयोजन में सहयोग किया। एमआईईटी प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी कौशल और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, शिक्षकों, एडब्ल्यूएस प्रमाणित फैकल्टी, सीएसआई क्लब टीम, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here