Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

एमआईटी में विश्वकर्मा पूजा, तकनीकी उत्कृष्टता और कर्म के प्रति सम्मान का दिया संदेश



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में विभागीय वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा को दिव्य अभियंता एवं शिल्पकार के रूप में नमन करते हुए रचनात्मकता, कौशल और तकनीकी उत्कृष्टता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।



वर्कशॉप को फूलों से सजाया गया तथा इंजीनियरिंग कार्य में उपयोग होने वाली मशीनों और उपकरणों का पूजन किया गया। विभिन्न वर्षों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उपकरणों के प्रति सम्मान, कार्यस्थल की स्वच्छता, मशीनों के रखरखाव, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व से परिचित कराया गया इस दौरान निदेशक डॉ केएलए खान, प्रिंसिपल डॉ हिमाँशु शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ गौरव शर्मा विजय कुमार  सहित शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहा। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here