Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

पंचायत में हुई मारपीट में तीन नामजद गिरफ्तार



नित्य संदेश ब्यूरो

किठौर। रविवार को एक परिवार के लोगो में पुराने विवाद के सुलह के लिए हुई पंचायत के दौरान जमकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें आधा दर्जन घायल हुए,एक युवक की टांग में गोली भी लगी थी। जिसमें एक ने ग्यारह लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया। 


मिली जानकारी के अनुसार कस्बा किठौर निवासी आरिफ पुत्र तालिब ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि गत बीस जून को उनका इकबाल पक्ष से विवाद हुआ था। उसी के फैसले के लिए रविवार दोपहर मवाना रोड पर एक मकान में इकठ्ठा हुए थे। बातचीत के दौरान ही माहौल बिगड़ गया। आरिफ ने आरोप लगाया है कि इकबाल, नौशाद, आरिफ,मुबारिक, तालिब, पुत्रगण जरीन,  नदीम पुत्र मतीन, रोहिल  आदि ग्यारह लोगों ने मकान में बंद करके लाठी डंडे और धारदार हथियार से जमकर मारपीट की जिसमें अमीरा, अबू सेमा, आरिफ, और नदीम पुत्र नईम घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रात भर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बताया के तीन नामजद आरिफ, मुबारिक, नौशाद पुत्रगण जरीन को शाहजहांपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। 


दो माह पूर्व भी हुआ था खूनी संघर्ष 

रविवार को किठौर में जिन दो पक्षों में फैसले के दौरान जमकर मारपीट हुई थी। पूर्व में बीस जून को इन्हीं लोगों में खूनी संघर्ष हुआ है। उसी विवाद के फैसले के लिए दोनों पक्ष इकठा हुए थे। उस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के चौदह लोगों को नामजद और दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।  उस मामले में सभी नामजद जमानत पर हैं और रविवार को फिर से इनमें संघर्ष हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here