Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

कार्यकारिणी- निर्माण संगठन का मूलाधार है: डॉ.बालमुकुंद जी


शाहिद खान


नित्य संदेश, आगरा। भारतीय इतिहास संकलन समिति ब्रज प्रांत की "नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी" के गठन एवं निर्वाचन के लिए बैठक इतिहास विभाग संस्कृति एवं संस्कृति भवन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन सचिव आदरणीय डॉ. बालमुकुंद पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


प्रांतीय कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया प्रोफेसर ( डॉ.) लवकुश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं देख-रेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में प्रोफेसर (डॉ.) आशु रानी जी,प्रोफेसर (डॉ.) नरेंद्र बहादुर सिंह जी, प्रोफेसर (डॉ.) अनूप जी, प्रोफेसर (डॉ.) सुमंग आनंद जी एवं प्रोफेसर (डॉ .)लवकुश मिश्रा जी को प्रांत संरक्षक का दायित्व प्रदान किया गया ,वहीं प्रोफेसर ( डॉ.) बी .डी शुक्ला जी को प्रांत अध्यक्ष एवं डॉ .अखिलेश जी को महासचिव निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम में मेरठ एवं ब्रज प्रांत के विस्तारक श्री आकाश नारायण अवस्थी जी का विशेष सक्रिय मेहनत एवं कार्य साधना रहा हैं। उनके परिश्रम,लगातार प्रवास एवं सहभागिता मेरठ एवं ब्रज प्रांत के उन्नयन में मजबूत भूमिका प्रदान कर रहा है। नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी में युवा इतिहासकारों, महिला इतिहासकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय इतिहासविदों इतिहासकारों एवं चिंतकों को समुचित प्रतिनिधित्व देते हुए समन्वय एवं संतुलन स्थापित किया जा रहा है । 


नवगठित कार्यकारिणी का नवीन स्वरूप भारतीय इतिहास के विज्ञ चिंतकों, अध्यताओं, अध्ययनशील विद्यार्थियों, अनुसंधान ,लेखन, नवाचार एवं इतिहास- बोध के व्यापक प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इससे इतिहास के भारतीय दृष्टिकोण को मजबूत करने ,अकादमिक कार्य योजना के उन्नयन एवं सामाजिक स्तर पर इतिहास चिंतन को "अधिक व्यापक और प्रभावी बनाने की दिशा में नूतन ऊर्जा प्राप्त होने की अपेक्षा है।" नवगठित प्रांतीय नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं सभी ने दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here