Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 23, 2026

परीक्षितगढ़ में शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर भाईचारे की अपील


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रविवार को थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने पर जोर दिया गया।


थाना प्रभारी केदार सिंह ने कहा कि नगर में इस समय ऐतिहासिक छड़ियान मेला चल रहा है, जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले में किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का पवित्र त्योहार है। सभी समुदाय के लोग इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाएं, तभी क्षेत्र का नाम रोशन होगा। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी को भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और थाना प्रभारी ने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसएसआई विजेंद्र यादव, चेयरमैन हिटलर त्यागी, कपिल वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन उर्फ टीपू, सभासद हेम कुमार, नितिन त्यागी, लवली जाटव, शकील प्रधान, कपिल कुमार, आदेश गुर्जर, इंतजार उर्फ गुड्डू सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here