Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

बलदेव छठ पर बल्लेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 56 भोग कार्यक्रम में शामिल हुए कैंट विधायक अमित अग्रवाल

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। बलदेव छठ के पावन अवसर पर मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के सदर स्थित सुप्रसिद्ध बल्लेश्वर नाथ मंदिर में भव्य छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक अमित अग्रवाल शामिल हुए और भगवान बलराम, भगवान जगन्नाथ और माता सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

विधायक अमित अग्रवाल ने मंदिर पहुंचकर भगवान को छप्पन भोग और महाप्रसाद अर्पित किया, माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर अमित अग्रवाल ने कहा कि बलदेव छठ भगवान बलराम की आराधना का पावन पर्व है, जो हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा है। भगवान बलराम शक्ति, पराक्रम, धर्म और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। मंदिरों में होने वाले ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराते हैं। बल्लेश्वर नाथ मंदिर मेरठ की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है।

कार्यक्रम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। 'जय श्रीकृष्ण', 'जय दाऊ दयाल' और 'बलराम जी की जय' के जयघोष से परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here