Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 23, 2026

पुराने विवाद के फैसले में आए दोनों पक्षों में फिर से खूनी संघर्ष



फायरिंग में एक की टांग में गोली लगी, दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक घायल 

नित्य संदेश ब्यूरो

किठौर। दो महीने पहले एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को जेल भेजा था। जमानत पर छूटकर आने के बाद से दोबारा तनातनी चली आ रही थी। रविवार को कुछ लोगों द्वारा दोनों पक्षों का समझौता कराने का प्रयास किया और दोनों पक्षों के लोगों को मवाना रोड बस स्टैंड पर एक मकान पर बुलाया गया।  


बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में फिर से बात बिगड़ी और खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे धारदार हथियार चले और करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल हो गए। इसी में एक युवक के जांघ में गोली लगना बताया गया है। दोनों पक्षों के नौशाद पुत्र जरीन, नदीम पुत्र नईम, आरिफ, अमीरा पुत्रगण खलील, रोहिल पुत्र इकबाल, अबू सैम पुत्र आरिफ घायल हो गए। सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज आदि खंगालने में लगी है। घटना में शामिल लोगों की पहचान के बाद कड़ी कार्यवाही करने की बात की है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्षों की नहीं आई थी।


20 जून को हुआ था खूनी संघर्ष

रविवार को दे पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामला ताजा है, इससे पहले 20 जून को इनमें खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें पुलिस ने इन्हीं दोनों पक्षो के आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सभी जमानत पर बाहर है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here