Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

एडीजी जोन ने सुनी पुलिस पेंशनरों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जोनल कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मेरठ जोन के अंतर्गत आने वाले समस्त जनपदों के पुलिस पेंशनर्स संघ के अध्यक्षों एवं जनपदीय नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


गोष्ठी के दौरान एडीजी महोदय ने सभी पेंशनरों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना। पेंशनरों द्वारा चिकित्सा सुविधा, पेंशन संबंधी प्रकरणों, पारिवारिक पेंशन तथा अन्य विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से रखी गईं। एडीजी जोन भानु भास्कर ने सभी जनपदीय नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं सम्मानजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी विभाग की धरोहर हैं और उनके कल्याण के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गोष्ठी के उपरान्त एडीजी जोन ने उपस्थित समस्त पुलिस पेंशनर्स अध्यक्षों एवं नोडल अधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here