Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

कनोहर पीजी महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्या प्रो० किरण प्रदीप के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पूजा राय द्वारा सभी अतिथियों एवं स्वयं सेविकाओं का स्वागत कर किया गया। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, महत्व और निस्वार्थ सेवा की भावना के बारे में विस्तार से जागरूक किया। 


उन्होंने कहा कि एनएसएस का मूल उद्देश्य ही निस्वार्थ सेवा है। प्रत्येक स्वयं सेविका के अंदर यह भावना होनी चाहिए कि वह बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा करे, अपने आसपास की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए स्वयं आगे आए तथा दूसरों को भी जागरूक करे। कार्यक्रम में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा माही ने एनएसएस की स्थापना, उसके कार्यों, महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सारगर्भित प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पूजा राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० राखी त्यागी, प्रोफेसर ज्योत्सना, प्रोफेसर पूनम सिंह, निशा सिंह, कालिंदी सिंह, डॉ० अल्पना सहित महाविद्यालय की समस्त स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here