
विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान एवं भारत सरकार के ’’इण्डियन काउसिंल फाॅर सोशल साईंस रिसर्च’’ के संयुक्त तत्वाँधान में ’’एआई, लोकनीति एवं सत्त विकास से विकसित भारत/2047’’ विषय पर दोदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शानदार शुभारम्भ हुआ। दो दिनी इस राष्ट्रीय कार्यशाला के छः सत्रो में रूस, कजाकिस्तान से आये एक दर्जन से अधिक विदेशी डेलीगेटस, शिक्षाविदो के साथ-2 देशभर से आये नीति नियंता, अर्थशास्त्री, प्रोफेशनल्स एंव युवा रिसर्च स्काल्र्स के साथ-2 चार सौ से अधिक शिक्षाविद् प्रतिभाग कर रहे है।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डाॅ0 सी0वी0 रमन केन्द्रीय सभागार में ’’एआई, लोकनीति एवं सत्त विकास से विकसित भारत’’ विषय पर आयोजित दोदिवसीय नेशनल कांक्रेस का शुभारम्भ मास्को से आये मुख्य अतिथि मि0 अरिफवेव एलेक्सी द्रोविच, हेल्थ डायरेक्टर मास्को डाॅ0 ओल्गा बुग्रासोवा, पद्मश्री डाॅ0 रविकान्त, विख्यात वैज्ञानिक एंव पूर्व कुलपति प्रो0 वी0पी0एस0 अरोडा, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, प्रतिकुलपति डाॅ0 मानस रंजन, डाॅ0 राहुल अवस्थी, आयोजक डाॅ0 शिल्पा रैना एवं डाॅ0 आशिया वाहिद आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर पूर्व कुलपति एवं एसवीयू के एडवाईजर प्रो0 विष्णु शर्मा, वित्त निदेशक सीए युवराज सिंह, जयपुर से पूर्व कुलपति एवं कृषि वैज्ञानिक डाॅ0 एस0आर0 मालू, एडवाईजर आरएस शर्मा, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डायरेक्टर विजीलेंस नसीम अख्तर, डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 सुमन कुमारी, डाॅ0 आशुतोष, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 योगेश्वर, डाॅ0 स्नेहलता गोस्वामी, डाॅ0 प्रीति मिश्रा, डाॅ0 भूपेश गोयल, डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 मोहित शर्मा, अतिविशिष्ट अतिथि क्यूरियस जर्नल की प्रकाशक मिस रिचादास, शक्तिध्वज, एस0एस0 बघेल, मेरठ परिसर से डाॅ0 पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment