Breaking

Your Ads Here

Friday, September 25, 2026

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर महावीर विश्वविद्यालय में ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता का संगम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित महावीर विश्वविद्यालय में फार्मेसी विभाग द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर Prof. (Dr.) Sarvottam Dixit ने कहा कि फार्मेसी एक महत्वपूर्ण एवं नोबल प्रोफेशन है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए फार्मा इंडस्ट्री, फार्मा मार्केटिंग, टीचिंग एवं रिसर्च सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज एवं हैंड्स-ऑन स्किल्स को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। Dean Dr. Shweta Goyal ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने एवं अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए क्विज, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 


क्विज में आदित्य हिमांशु प्रथम तथा निमिष एवं वंश द्वितीय रहे। पोस्टर प्रेजेंटेशन में आदित्य दिपांशु प्रथम तथा सुहेल एवं कविश द्वितीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में तनिषा एवं सोनिया प्रथम तथा दिव्यांशी एवं निखिल द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here