Breaking

Your Ads Here

Friday, September 25, 2026

एमआईईटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल टेक्नोलॉजी की ओर से शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय ‘स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना’ रहा। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका, विद्यार्थियों के कौशल विकास और फार्मेसी क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों पर विशेष जोर दिया गया।


कार्यक्रम में एमआईईटी के चेयरमैन विष्णु शरण ने फार्मेसी के क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवाओं में इसके योगदान पर विचार व्यक्त किए। वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल एवं बरखा अग्रवाल ने विद्यार्थियों और फार्मासिस्टों का उत्साहवर्धन किया। कैंपस डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव सिंह ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्राचार्य फार्मेसी प्रो. (डॉ.) विपिन कुमार गर्ग ने फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, लाभ और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।


कार्यक्रम में एसवीबीएसपी अस्पताल मेडिकल कॉलेज, मेरठ के ऑफिसर इंचार्ज फार्मेसी एमके शुक्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में जिम्मेदारी और पेशेवर दक्षता के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए क्विज, पोस्टर प्रेजेंटेशन, रंगोली, फोटोग्राफी, गायन, नुक्कड़ नाटक, इनोवेशन और डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और विषय संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया। क्विज, पोस्टर प्रेजेंटेशन, फोटोग्राफी और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का समन्वय डॉ. शोभित कुमार, पूजा और शिवानी चौधरी ने किया। आयोजन के सफल संचालन में शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर अतिथियों, शिक्षकों, समन्वयकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here