Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

बाल श्रम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 09 किशोर मुक्त कराए गए



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग एवं जनहित फाउंडेशन मेरठ की संयुक्त टीम ने हापुड़ रोड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 09 किशोरों को बाल श्रम से मुक्त कराया। अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मौके पर बच्चों से काम कराते पाए जाने पर उन्हें तत्काल मुक्त कराया गया तथा संबंधित नियोजकों को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में बच्चों से काम न कराया जाए।


संयुक्त टीम में श्रम विभाग की ओर से श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडे, रघुवर यादव एवं विनय दुबे तथा जनहित फाउंडेशन के समन्वयक अजय कुमार उपस्थित रहे। बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


जिन प्रतिष्ठानों से किशोरों को मुक्त कराया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं :-

1. पाकीजा टेक्सटाइल, करीमनगर, मेरठ 
2. A1 सर्विस सेंटर, हापुड़ रोड, मेरठ 
3. भारत ऑटोमोबाइल्स, गफ्फार वाली गली, हापुड़ रोड, मेरठ 
4. रसीद होटल, हापुड़ रोड, मेरठ 
5. एस एस मोटर्स, बिस्मिल्लाह मार्केट, हापुड़ रोड, मेरठ 
6. एम एस ऑटोमोबाइल्स, हापुड़ रोड, मेरठ

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here