Breaking

Your Ads Here

Friday, September 25, 2026

भाकियू ने 28 को मेडा और आरटीओ के घेराव का किया ऐलान


 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की जिला समीक्षा बैठक शुक्रवार को कंकरखेड़ा स्थित फाइव स्टार मैरिज होम में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जगपाल जाटोली ने की, जबकि संचालन हर्ष चहल ने किया।


बैठक में सैकड़ों गांवों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में दो मुख्य मुद्दों पर मंथन हुआ - आरटीओ द्वारा 10-15 साल पुराने वाहनों को पकड़ा जाना और मेडा द्वारा कच्ची कॉलोनियों के मकानों को अवैध बताया जाना। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि दोनों विभागों की नीतियां किसान और आमजन के खिलाफ दमनकारी हैं। सरकार की तानाशाही नीतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार, 28 सितंबर को मेडा और परिवहन विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचेंगे। जवाब न मिलने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मेजर सुरेन्द्र, विनेश, देशपाल, मोनू, सत्येन्द्र, सरदार जज सिंह, बंटी प्रधान, विरेन्द्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here