Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 23, 2026

हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में हिंदी पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत हिंदी विभाग द्वारा एक भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं उसके महत्व को रेखांकित करना था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर और उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुधा रानी सिंह, डी.लिट्. द्वारा संयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हुए हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाते हुए सुंदर, आकर्षक और रंग-बिरंगे पोस्टर बनाए।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रो. मोनिका चौधरी एवं डॉ. नीता सक्सेना ने निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -
प्रथम स्थान - कुमारी शिवानी (बीए प्रथम वर्ष)
द्वितीय स्थान - कुमारी वैष्णवी (बीए प्रथम वर्ष)
तृतीय स्थान - कुमारी सवा एवं कुमारी पायल
चतुर्थ (सांत्वना) स्थान - कुमारी भूमिका और कुमारी रिया (संयुक्त रूप से)

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और विजेता छात्राओं को बधाई दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के साथ ही मातृभाषा हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को भी जागृत करती हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here