-18 सितंबर से गुरु तेग बहादुर पब्लिक
स्कूल में शुरु होगी प्रतियोगिता
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल
में स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 सितम्बर से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट
एकेडमी के मैदान पर चौ. नरेन्द्र सिंह मैमोरियल प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल टूर्नामेंट
का आयोजन किया जा रहा है।
टूर्नामेंट के चेयरमैन यशकरन सिंह
सालवान ने बताया कि स्व. चौ. नरेन्द्र सिंह गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के संस्थापक
थे। उनके नाम से टूर्नामेंट कराने का मकसद उन्हें याद करना है, उन्हें याद करने का
इससे उत्तम कोई उपाय नहीं है। टूर्नामेंट के अध्यक्ष एवं गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल
के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने बताया कि मेरठ में स्कूली क्रिकेट ना के बराबर
होता है। इसे देखते हुए स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरठ में क्रिकेट
को आगे बढ़ाने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्कूली क्रिकेट
से खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें और प्रदेश स्तर व देश स्तर पर मेरठ का नाम रोशन करें।
टूर्नामेंट की उपाध्यक्ष एवं उप प्रधानाचार्या प्रभा रॉव ने बताया कि आईपीएल की तर्ज
पर रंगीन पोशाकों में होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 से 18 साल वाले क्रिकेट खिलाड़ियों
को अलग-अलग वर्ग में लीग आधार पर मैच खिलाये जाएंगे। प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे।
लीग आधार पर होगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट के आयोजक सचिव व क्रिकेट
कोच अतहर अली ने बताया कि मेरठ से स्कूली क्रिकेट पूरी तरह से समाप्त हो गई है, इसलिए
इसमें नई रोशनी और खिलाड़ियों में जोश भरने के लिए कई सालों बाद स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट
का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर होने वाला टूर्नामेंट
लीग आधार पर किया जाएगा।
विजेता और उप विजेता को मिलेगा पुरस्कार
प्रत्येक टीम को तीन-तीन मैच खेलने
को मिलेंगे एवं विजेता, उप विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ-साथ पुरस्कार व प्रमाण पत्र
भी दिए जायेंगे। हर वर्ग में बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार
दिए जाएंगे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में स्कूल मैनेजर इन्द्रजीत सिंह सालवान, कनिष्क
जैन, नीरज, हिमांशु, रोहित, राजा, रजनी, कोमल, खुशबू, अरमान अंसारी, रोनित, हिमांशु,
पार्थ व आरिशा का सहयोग मिल रहा है।

No comments:
Post a Comment