Breaking

Your Ads Here

Monday, August 17, 2026

मेरठ के डॉ. रवि राणा को मिला हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली स्थित होटल रेडिसन ब्लू में नेशनल वुमन एंड हेल्थ केयर समिट का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा को बतौर पैनलिस्ट व स्पीकर आमंत्रित किया गया।


समिट में देशभर से लगभग 150 डेलीगेट्स ने भाग लिया, जिसमें ज्यादातर डॉक्टर और हेल्थ सेक्टर से जुड़े बिजनेसमैन शामिल रहे। समिट का मुख्य विषय भारत में हेल्थ केयर की मौजूदा स्थिति, नई टेक्नोलॉजी का आविष्कार व इस्तेमाल, भविष्य में उपयोग एवं चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चर्चा रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओलंपिक मेडल विजेता साक्षी मलिक थीं। उन्होंने मनोचिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. रवि राणा को हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। 


डॉ. रवि राणा ने समिट में भारत में एआई के उपयोग, उससे होने वाले संभावित नुकसान, हेल्थ केयर में डॉक्टर और मरीज के रिश्तों को कैसे बचाया जाए तथा जूनियर डॉक्टरों को तनाव व डिप्रेशन से कैसे बचाया जा सकता है, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here