Breaking

Your Ads Here

Friday, August 21, 2026

डिकोड द फ्यूचर’ : छात्रों को उभरती तकनीकों एवं भविष्य के करियर अवसरों पर मार्गदर्शन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के कंप्यूटर क्लब द्वारा इस सेमेस्टर के प्रथम आयोजन के रूप में ‘डिकोड द फ्यूचर’ विषय पर विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उभरती प्रौद्योगिकियों, भविष्य के करियर अवसरों, उद्योग की अपेक्षाओं तथा आवश्यक कौशलों से परिचित कराना था।


कार्यक्रम में प्रो. डॉ. वी. के. त्यागी, कुलपति, प्रो. डॉ. संदीप कुमार, निदेशक, स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग, प्रो. डॉ. दिव्या प्रकाश, निदेशक, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी तथा श्री राजेश पांडेय, सहायक प्राध्यापक एवं फैकल्टी इंचार्ज, कंप्यूटर क्लब की गरिमामयी उपस्थिति रही। कुलपति प्रो. डॉ. वी. के. त्यागी ने विद्यार्थियों को तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। प्रो. डॉ. संदीप कुमार ने प्रोग्रामिंग, समस्या-समाधान एवं परियोजना-आधारित सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं प्रो. डॉ. दिव्या प्रकाश ने छात्र क्लबों को प्रतिभा, नेतृत्व एवं नवाचार के विकास का प्रभावी मंच बताया।

मुख्य वक्ता राजेश पांडेय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा एवं स्वचालन जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों तथा उनसे जुड़े करियर अवसरों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने समस्या-समाधान, तार्किक चिंतन, प्रोग्रामिंग, संचार कौशल, टीमवर्क, परियोजना निर्माण एवं निरंतर सीखने को भविष्य के करियर के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने एआई के भविष्य, करियर संभावनाओं, उद्योग की अपेक्षाओं एवं रोजगार के बदलते स्वरूप से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका वक्ता ने व्यावहारिक सुझावों के साथ समाधान किया। ‘डिकोड द फ्यूचर’ विद्यार्थियों को तकनीकी बदलावों को समझने, सही करियर दिशा चुनने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ। कार्यक्रम की सफलता में कंप्यूटर क्लब की टीम एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here