नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर के बीए के पूर्व छात्र हरिओम परमार ने कराटे के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। वर्तमान में वॉरियर जर्नी कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स स्टेट हेड हरिओम परमार के नेतृत्व में वॉरियर जर्नी डोजो, इंदौर के खिलाड़ियों ने 16 अगस्त 2026 को चेन्नई में वर्ल्ड कराटे मास्टर एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सहभागिता की।
इस आयोजन में सर्वाधिक कराटे चॉप करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र क्रमांक-2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला, जनप्रतिनिधि चंदू राव शिंदे, प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बाऊ पटेल सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने हरिओम परमार एवं उनकी टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय परिवार ने कहा कि पूर्व छात्र की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है तथा निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण से सफलता प्राप्त करने का संदेश देती है।



No comments:
Post a Comment