
तिरंगा रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, नंदानगर, इंदौर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि "तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है।क्षेत्र क्रमांक-2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधि चंदू राव शिंदे ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को सर्वोपरि बताते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी ने कहा कि "तिरंगा विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना जगाता है।"

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बाऊ पटेल व क्रीड़ा अधिकारी डॉ.बबीता अग्रवाल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी रैली में शामिल हुए।
रैली का समापन सुभाष चौक पर हुआ, जहाँ सभी की गरिमामयी उपस्थिति में महाविद्यालय के ध्येय गीत का विमोचन किया गया। ध्येय गीत को मंचासीन सभी गणमान्य अतिथियों ने सराहा और इसे विद्यार्थियों में राष्ट्रभावना एवं महाविद्यालय के प्रति गौरव की भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया।

इसके पश्चात महाविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रियंका ढलवानी ने विद्यार्थियों को पठन-पाठन के महत्व पर संबोधित किया। ग्रंथपाल डॉ. प्रेमलता चौरसिया ने पुस्तकालय की सुविधाओं एवं पुस्तकों की उपयोगिता की जानकारी दी। इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं 957 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
No comments:
Post a Comment