Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 2, 2026

परीक्षितगढ़ शिव कांवड़ संघ की जिम्मेदारी अमित त्यागी को सौंपी, भंडारे का आयोजन


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। नगर की त्यागी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में शनिवार को परिक्षितगढ़ शिव कांवड़ संघ के शिव भक्तों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शिव कांवड़ संघ के गुरु विनीत त्यागी ने कांवड़ संघ के संचालन की जिम्मेदारी अमित त्यागी को सौंपी। विनीत त्यागी पिछले अनेक वर्षों से युवाओं के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाकर त्यागी धर्मशाला शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कराते आ रहे हैं। अब इस पवित्र परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह कार्यभार अमित त्यागी को सौंपा है।

इस मौके पर अमित त्यागी ने अपने गुरु विनीत त्यागी को पगड़ी, वस्त्र और रुपयों की माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं उपस्थित गणमान्य लोगों ने अमित त्यागी को पगड़ी बांधकर जिम्मेदारी सौंपी और भरोसा जताया कि वे युवाओं का नेतृत्व करते हुए उन्हें सही दिशा देने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य लोगों को पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकार जयवीर त्यागी ने त्यागी धर्मशाला में कांवड़ शिव भक्तों के लिए पंखे लगवाने की घोषणा की। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गंगाराम त्यागी, विपुल त्यागी, कृष्ण वीर त्यागी, स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती, रणवीर त्यागी, मुनेन्द्र त्यागी, आशीष त्यागी, अतुल त्यागी, सचिन त्यागी, गगन त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, अनिल त्यागी, सुनील त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी, अंकुर त्यागी, विक्की त्यागी, पंकज त्यागी, मनीष त्यागी, प्रदीप त्यागी सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here