Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 2, 2026

राजनीति में उभरता सितारा: प्रधान सुरेंद्र सिंह उर्फ मुखिया


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। कहते हैं किस्मत मेहरबान हो तो आदमी आसमान में उड़ने लगता है, लेकिन कुछ लोग अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल करते हैं। ऐसे ही एक नाम है सुरेंद्र सिंह उर्फ मुखिया का, जो पिछले 30 वर्षों से राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पूर्व सांसद एवं गुर्जर समाज के कद्दावर नेता अवतार सिंह भड़ाना के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे सुरेंद्र उर्फ मुखिया ने राजनीति, व्यापार और सामाजिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज वे क्षेत्र में राजनीति के उभरते सितारे के रूप में जाने जाते हैं।

हमारे प्रतिभा कॉलम में वरिष्ठ पत्रकार रवि गौतम से विशेष बातचीत में सुरेंद्र उर्फ मुखिया केली रामपुर ने खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी का मकसद गरीब, बेसहारा, मजदूर और किसान की सेवा कर समाज को मजबूत करना है।"

मृदुभाषी युवा नेता सुरेंद्र उर्फ मुखिया ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों से ऊपर उठकर सेवा कार्य करेंगे। यदि उन्हें मौका मिला तो वे देश-प्रदेश में भाईचारे का पैगाम देंगे और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आगे रहेंगे।

उन्होंने बताया कि वे अपने माता-पिता को अपना आदर्श मानते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज सेवा के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। "मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी, इसलिए सक्रिय रूप से कार्य कर आगे बढ़ रहा हूं। गरीब, मजदूर, बेसहारा की मदद करना मेरी जिंदगी का मकसद बन गया है। मैं नगर की राजनीति से ऊपर उठकर देश-प्रदेश की राजनीति करने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहा हूं," उन्होंने कहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here