Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 12, 2026

'हर घर तिरंगा' यात्रा बनी राष्ट्रभक्ति का महाकुंभ, उमड़ा जनसैलाब

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत और ऐतिहासिक महाकुंभ देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ हजारों लोगों ने यात्रा में भाग लिया।


इस भव्य आयोजन को लेकर मंडल उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का ज्वार लेकर आई है। यात्रा में उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि परीक्षितगढ़ की आबोहवा पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। तिरंगा यात्रा की सफलता का श्रेय ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह की अध्यक्षता एवं पराग डेयरी के अध्यक्ष बलराज गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सोनवीर गुर्जर, महामंत्री संजीव शर्मा व मोहित बंसल, मंडल उपाध्यक्ष मोनू सैनी, राजकुमार, सबवे प्रधान तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण खटकी के कुशल नेतृत्व को जाता है। यात्रा में हजारों की संख्या में पहुंचे ऊर्जावान युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों के जोश और उत्साह ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here