नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कंकरखेड़ा के शिवलोक स्थित किसान गर्ल्स इंटर कॉलेज में वरिष्ठ नागरिक
सेवा समिति कंकरखेड़ा की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति
के अध्यक्ष महेंद्र कुमार रस्तौगी ने की, जबकि मंच संचालन सह-सचिव सुमन कांत
अरोड़ा ने किया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह
राजा बाल एकेडमी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही
समिति सचिव को योग्य व्यक्ति के चयन होने तक पदभार मुक्त न करने, समिति की उपयोगी
सामग्री के वेरिफिकेशन के लिए बोर्ड गठित करने और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक
नामावली में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरने पर सहमति बनी। इस अवसर पर अनिल कांत
शर्मा, जयवीर सिंह, चरण सिंह राणा, मुल्ख राज, श्रीपाल सिंह, राजेन्द्र कुमार
कौशल, धर्मपाल, प्रसून रस्तोगी, ओम प्रकाश, सत्यपाल सिंह, इंदु रस्तोगी, शशि बाला,
आशा शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment