Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 22, 2026

समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार रवि गौतम से विशेष बातचीत



नित्य संदेश ब्यूरो

परीक्षितगढ़। नगर के वरिष्ठ पत्रकार और मिशन सामाजिक सेवा के अध्यक्ष रवि गौतम से विशेष मुलाकात हुई। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।

सवाल 1 - आपने समाजसेवा और पत्रकारिता का जज्बा क्यों चुना?
जवाब - मुझे बचपन से ही समाज सेवा और दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है। किसी की मदद करके मुझे सुकून मिलता है। सामाजिक संगठनों के माध्यम से मैंने समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है और पिछले 28 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों की सेवा कर रहा हूं।

सवाल 2 - आपका उद्देश्य क्या है?
जवाब - मेरा उद्देश्य है कि गरीब-मजदूर का बच्चा भी शिक्षित होकर आगे बढ़े, तभी समाज, क्षेत्र और देश का नाम ऊंचा होगा। इसलिए समाज सेवा और पत्रकारिता मेरी जिंदगी का मकसद बन गई है।

सवाल 3 - सीमित साधनों में आपने आगे बढ़ने का काम किया?
जवाब - यह कुदरत, आप लोगों का प्यार और बुजुर्गों का आशीर्वाद है जो मुझे हिम्मत देता है। मैं युवाओं को संदेश देना चाहता हूं कि शिक्षित होकर समाज सेवा के साथ-साथ पत्रकारिता में आएं, लोगों की मदद करें और शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ गरीब, मजदूर और बेसहारा लोगों तक पहुंचाएं, तभी समाज में आगे बढ़ा जा सकता है।

सवाल 4 - मिशन सामाजिक सेवा को आप कितने समय से चला रहे हैं?
जवाब - आपका यह सवाल बहुत अच्छा है। मैं मिशन सामाजिक सेवा को करीब 4 वर्षों से दिन-रात मेहनत कर चला रहा हूं। अब तक करीब 400 लोगों को जोड़कर समाज सेवा को मजबूत करने और सामाजिक कार्यों का संदेश पहुंचाने का काम कर रहा हूं।

सवाल 5 - मीडिया को लेकर आपकी क्या राय है?
जवाब - मैं पिछले 28 वर्षों से मीडिया से जुड़ा हूं। दर्जन भर समाचार पत्र-पत्रिकाओं और कई चैनलों में काम कर युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी। आज जिस मुकाम पर हूं, यह आप सभी के सहयोग से है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here