Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 1, 2026

विशेष बिल समाधान शिविरों का आयोजन किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 (PVVNL) ने उपभोक्ताओं को बिल संबंधी समस्याओं से राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। निगम के सभी 14 जनपदों में आज 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक विशेष बिल समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) के निर्देश पर आयोजित हो रहे इन कैम्पों में खण्ड, उपखण्ड, सहायक अभियन्ता (वितरण/वाणिज्य) और अधिशासी अभियन्ता (वितरण/वाणिज्य) कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

इन समस्याओं का होगा समाधान
शिविरों में मुख्य रूप से -
• बिल संशोधन 
• खराब मीटर 
• नए संयोजन 
• भार वृद्धि • विधा परिवर्तन 
• बिल जमा करने में आ रही दिक्कतों सहित अन्य सभी बिल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। 

1912 पर होगी हर शिकायत दर्ज
निगम ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए निर्देश दिया है कि प्रत्येक शिकायत का 1912 हेल्पडेस्क पर अनिवार्य पंजीकरण किया जाएगा और निस्तारण के बाद उसी पोर्टल पर शिकायत को क्लोज भी किया जाएगा। जो उपभोक्ता कैम्प में नहीं आ सकते, उनकी 1912 हेल्पलाइन और WhatsApp Chatbot पर प्राप्त शिकायतों का भी इन्हीं कैम्पों में प्राथमिकता से समाधान होगा। समाधान की सूचना उपभोक्ताओं को WhatsApp पर दी जाएगी और BRIM (Bill Revision Information Memo) के माध्यम से संशोधित बिल का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा कैम्पों में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर और E-mail ID अपडेट करने तथा UPPCL Smart App डाउनलोड करने और उसके उपयोग में सहायता प्रदान करने की भी व्यवस्था रहेगी।

व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर, होर्डिंग, बैनर सहित सभी प्रचार माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान के लिए अधीक्षण अभियन्ता (वितरण/वाणिज्य) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

प्रबन्ध निदेशक ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी उपभोक्ता को बिना शिकायत दर्ज किए या बिना उचित कार्यवाही के वापस न भेजा जाए। शिविरों की दैनिक प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

निगम ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और अपनी बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अपने निकटतम शिविर में अवश्य पहुंचें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here