विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में अमरोहा पुलिस की ओर से दुपहिया वाहनचालकों डाक कावड़ लाने वाले शिव भक्तों की सुरक्षित कावड़ यात्रा के मद्देनजर "निशुल्क हेलमेट वितरण" कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए जिलाधिकारी अमरोहा नितिन गौड़, अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आईपीएस लखन सिंह यादव ने कहा कि आस्था सुविधा एवं सम्मान के साथ-साथ शिवा भक्त कांवड़ियों एवं भोले-भौलों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है उन्होंने सभी शिव भक्त कांवड़ियों से यह भी अनुरोध किया की वाहनों की स्पीड तय सीमा से बाहर ना हो, एवं सभी दुपहिया वाहन हेलमेट लगाकर एवं चौपाइयां वाहन सीट बेल्ट बांधकर ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हूं। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के मुख्य द्वार पर कांवड़ियों के लिए आयोजित "सम्मान समारोह एवं निशुल्क हेलमेट वितरण" कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इस नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक अमरोहा आईपीएस लाखन सिंह यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, डॉ बीएस त्यागी, भाजपा उपाध्यक्ष शुभम चौधरी आदि ने शिविर का फीता काटकर किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमरोहा आईपीएस लखन सिंह यादव ने कहा कि आस्था सुविधा एवं सम्मान के साथ-साथ कावड़ लेकर अपने गंतव्य की तरफ लौट रहे सभी डाक कावडियो की सुरक्षित कावड़ यात्रा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए सभी डाक कावड़ लाने वालेभाइयों से निवेदन है की चौपाइयां वहां में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट के ना चले। इसी क्रम में आज वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर यह "निशुल्क हेलमेट वितरण" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो कांवड़ियों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनकर एवं उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर उनकी सुरक्षित कावड़ यात्रा की कामना की गई।
"वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ वेंकटेश्वरा अपने सामाजिक, राष्ट्रहित एवं धार्मिक सरोकारों के लिए आगे बढ़कर काम करता आया है, इसी क्रम में आज अमरोहा पुलिस की इस शानदार पहल में हम कंधे से कंधा मिलाकर हम सभी डाक कावड़यों की सुरक्षित कावड़ यात्रा की कामना करते हैं। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में सभी शिव भक्त कांवड़ियों के लिए 24 घंटे आपातकालीन एमरजैंसी सर्विसेज के साथ-साथ भोजन एम्बुलेंस एवं चिकित्सा कैंप की सुविधा अनवरत उपलब्ध है। इस अवसर पर कुलपति प्रो कृष्ण कांत दवे, वित्त निदेशक श्री युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो पीयूष पांडे, प्रो डॉ बीएस त्यागी, एसएस बघेल,कल्कि धाम से संजीव त्यागी मेरठ परिसर से निर्देशक डॉ पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment