Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 11, 2026

गंग नहर पटरी पर लगा छठा कांवड़ सेवा शिविर, हजारों ने लिया धर्म लाभ

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी द्वारा गंग नहर पटरी सरूरपुर खुर्द पर छठा कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में शुभारंभ से लेकर समापन तक हजारों लोगों ने धर्म लाभ लिया और कांवड़ियों की सेवा की। शिविर का शुभारंभ जिला प्रचारक दीपक और जिलाध्यक्ष हरबीर पाल द्वारा किया गया।


शुभारंभ से समापन तक भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने 1800 लोगों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही पहली कांवड़ लाकर जलाभिषेक करने वाले भगवान शिव शंकर के भक्त भगवान परशुराम का चित्र एवं भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया। परशुरामेश्वर मंदिर पुरा महादेव पर जाने वाले सैकड़ों कांवड़ियों को भी सम्मानित किया गया। शिविर में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, डॉ. राजकुमार सांगवान, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन विमल शर्मा, राज्यमंत्री यशवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र पाल सिंह, जिला कार्यवाह संजय, महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, सतेंद्र भराला, सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज सहित भारतीय मतदाता संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा संरक्षक पंडित रामकुमार शर्मा, वैद्य सुरेश कुमार, योगेश शर्मा, जगदीश प्रमुख, दीपक मलिक, राकेश शर्मा, योगेश गोस्वामी, हरपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, सतीश पूनिया, सुनील शेट्टी, संयम शर्मा, अनुज शर्मा, धीरज फौजी, जितेंद्र गोस्वामी, संजय ठाकुर, विरेंद्र शर्मा, विनेश त्यागी, गजेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here