Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 22, 2026

जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


"छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने मोह लिया दर्शकों का मन"

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 5 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा 'पिनोकियो और एलिस इन वंडरलैंड' विषय पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा, विद्यालय के चेयरमैन बृजभूषण, निर्देशक संदीप गोयल, संजय गोयल, सचिन गोयल तथा प्रधानाचार्या स्वीटा ओझा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटिका आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों तथा अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्या स्वीटा ओझा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, वाचन कौशल, समूह भावना, अनुशासन आदि कौशलों का विकास करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यालय कर्मचारियों ने मुख्य भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here